Tech Assistant AI: अब एक ही ऐप में मिलेगा इमेज, वीडियो और ऑडियो डिस्क्रिप्शन!
आज इंटरनेट के जमाने में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के प्रभाव से बिल्कुल भी अछूते नहीं हैं। यदि हमारे दृष्टिबाधित समाज की बात की जाए, तो आज हम बहुत हद तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर हो चुके हैं—फिर चाहे वह Image Description, Video Description, Audio Summary, AI Chat और Document Analysis जैसे ढेरों फीचर्स का उपयोग करना ही क्यों न हो। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन सभी कार्यों को करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारा भरपूर साथ निभा रहा है, परंतु यहां पर भी एक समस्या खड़ी हो जाती है कि हमें किसी Image का Detail Description लेने के लिए, ऑडियो की समरी लेने के लिए, या फिर वीडियो का डिस्क्रिप्शन लेने के लिए अलग-अलग एप्लीकेशंस को इंस्टॉल करना पड़ता है। इस समस्या से जूझते हुए आप लोग भी ऐसे विकल्प की तलाश में होंगे ना, जहां पर एक ही टूल पूरी एक्सेसिबिलिटी के साथ आपका यह सब कार्य कर पाए? तो आपकी तलाश अब खत्म होती है, क्योंकि Tech Assistant for Blind लेकर आ गया है आपके लिए Tech Assistant AI, जो Blind Users, Accessible AI और Accessible Technology को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। जी हां, हमारी एप्लीकेशन Tech Assistant for Blind में आपको Tech Assistant AI का विकल्प मिल जाता है, जिसकी सहायता से आप अपने दिनचर्या के अनेक टास्क कंप्लीट कर पाएंगे। इस एआई का उपयोग करते हुए आप अपना कोई भी डॉक्यूमेंट, वीडियो, ऑडियो, इमेज, और यहां तक कि कोई भी यूट्यूब लिंक पेस्ट करके उसके बा