Audio Splitter की मदद से, बड़ी Audio Files को आसानी से छोटे Parts में बाँटें।
आज के डिजिटल युग में हम सभी अपने मोबाइल पर Voice Notes, Meeting Recordings, Online Classes, Audiobooks, Podcasts, Interviews, Music Recordings और Lectures जैसी कई तरह की Audio Files का उपयोग करते हैं। समय के साथ ये Audio Files काफी लंबी हो जाती हैं, जिससे इनमें किसी विशेष हिस्से तक पहुँचना, इन्हें व्यवस्थित रखना या दूसरों के साथ शेयर करना मुश्किल हो जाता है। यहीं पर Audio Splitter की आवश्यकता महसूस होती है। यह एक ऐसा उपयोगी Tool है जो किसी भी बड़ी Audio File को कुछ ही सेकंड में कई छोटे-छोटे हिस्सों (Segments) में बाँट देता है। इससे Audio को संभालना आसान हो जाता है, किसी विशेष भाग को तुरंत सुना जा सकता है और आवश्यकता अनुसार अलग-अलग Segments को शेयर भी किया जा सकता है। यदि आप किसी Lecture का केवल एक Chapter, किसी Meeting का महत्वपूर्ण भाग या किसी Audiobook का एक निश्चित हिस्सा अलग रखना चाहते हैं, तो Audio Splitter आपके लिए एक बेहतरीन समाधान है। Visually Impaired यूज़र्स के लिए यह सुविधा और भी अधिक महत्वपूर्ण है। Screen Reader के साथ बहुत लंबी Audio Recording में आवश्यक भाग तक पहुँचना समय लेने वाला हो सकता है। लेकिन जब Audio पहले से छोटे Segments में विभाजित हो, तो Navigation कहीं अधिक आसान और तेज़ हो जाता है। यही कारण है कि Audio Splitter Assistive Technology का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए Tech Assistant for Blind ऐप के Audio Editor Hub सैक्शन में Audio Splitter फीचर उपलब्ध करवाया गया है। यह फीचर पूरी तरह Accessible है, और TalkBack, के साथ आसानी से कार्य करता है। इसकी मदद से आप किसी भी Audio File को बराबर हिस्सों, निश्चित समय या File Size के आधार पर आसानी से Split कर सकते हैं।
Audio Splitter क्या है, (What id Audio Splitter?)
Audio Splitter एक Smart Audio Editing Tool है, जिसकी सहायता से किसी भी बड़ी Audio File को कई छोटे-छोटे Segments में विभाजित किया जा सकता है। यह फीचर विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब आपको लंबी Recording को व्यवस्थित करना हो, किसी विशेष भाग को अलग सेव करना हो या बड़ी Audio File को छोटे हिस्सों में शेयर करना हो। Tech Assistant for Blind के Audio Editor Hub में यह फीचर तीन अलग-अलग तरीकों से Audio Split करने की सुविधा देता है:
- Equal Parts: Audio को बराबर-बराबर हिस्सों में बाँटें।
- Every N Sec: निश्चित समय (Seconds) के अनुसार Audio Split करें।
- Every N MB: File Size के आधार पर Audio Split करें।
इस फीचर के मुख्य फायदे (Key Benefits)
- बड़ी Audio Files को आसानी से छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटा जा सकता है।
- WhatsApp, Email और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियो शेयर करना आसान हो जाता है।
- Audiobooks, Podcasts और Lectures को Chapters के रूप में व्यवस्थित किया जा सकता है।
- लंबी Recording में किसी विशेष हिस्से तक जल्दी पहुँचना आसान हो जाता है।
- File Management अधिक व्यवस्थित हो जाता है।
- पूरी प्रक्रिया Screen Reader, के साथ पूरी तरह Accessible है।
- समय, बराबर हिस्सों या File Size के अनुसार Audio Split करने की सुविधा उपलब्ध है।
इसे इस्तेमाल करने की स्टैप बाय स्टैप गाइड (Step-by-Step Guide)
Step 1:
सबसे पहले अपने फोन में Tech Assistant for Blind ऐप को ओपन करें। इसके बाद, ढेरों फीचर्स में से Audio Editor Hub सेक्शन में जाएँ।
Step 2:
अब Audio Splitter फीचर पर क्लिक करें, और जिस Audio File को आप स्लिट करना चाह रहे हैं, उसे चुनें।
Step 3:
अब SPLIT BY विकल्प में अपनी आवश्यकता के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें।
विकल्प 1: Equal Parts
यदि आप पूरी Audio को बराबर-बराबर हिस्सों में बाँटना चाहते हैं, तो Equal Parts चुनें।
- Number of Parts में जितने हिस्से बनाने हैं, उनकी संख्या निर्धारित करें।. Decrease Parts और Increase Parts बटन की सहायता से Parts कम या ज्यादा करें।. नीचे आपको जानकारी दिखाई देगी कि आपकी ऑडियो कितने भागों में स्प्लिट होगी। जैसे 4 Equal Parts और प्रत्येक Part लगभग कितनी अवधि (Duration) का होगा, जैसे Each Part ≈ 22.0sec। सब कुछ सेट कर लेने के बाद, - Split Audio and Save Segments बटन पर क्लिक करें।
विकल्प 2: Every N Sec
यदि आप चाहते हैं कि निश्चित समय के बाद नया Segment बन जाए, तो Every N Sec विकल्प को चुनें।
- Segment Length में प्रत्येक Segment की अवधि (duration) निर्धारित करें।। Decrease Duration और Increase Duration बटन की सहायता से समय कम या ज्यादा करें।। आप देख पाएंगे कि कुल कितने Segments तैयार होंगे।। इसके बाद, Split Audio and Save Segments बटन पर क्लिक करें। यह विकल्प Online Classes, Podcasts, Lectures और Meetings को निश्चित समय के अनुसार विभाजित करने के लिए सबसे उपयुक्त है।
विकल्प 3: Every N MB
यदि आपको Audio को File Size के आधार पर बाँटना है, तो Every N MB विकल्प चुनें।
- Max Size Per Segment में प्रत्येक Segment का अधिकतम Size निर्धारित करें। - Decrease Size और Increase Size बटन की मदद से Size बदलें। - यदि चुना गया Size actual File से बड़ा होगा, तो आपको साइज कम करना होगा। - नीचे दिखाई देगा कि लगभग कितने Segments तैयार होंगे। - सब कुछ सेट कर, Split Audio and Save Segments बटन पर क्लिक करें। यह विकल्प तब उपयोगी होता है जब किसी प्लेटफ़ॉर्म पर File Upload Size की सीमा निर्धारित हो।
step 4: अपने ऑडियो को स्प्लिट करने के बाद सेव करना ना भूलें। आपकी एडिटेड फाइल आपको आपके फाइल मैनेजर में मिल जाएगी।
यदि आप बड़ी Audio Files को व्यवस्थित रखना चाहते हैं, उन्हें आसानी से शेयर करना चाहते हैं या किसी विशेष भाग तक जल्दी पहुँचना चाहते हैं, तो Audio Splitter आपके लिए एक अत्यंत उपयोगी फीचर है। Tech Assistant for Blind का यह फीचर विशेष रूप से Blind and Visually Impaired यूज़र्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, ताकि वे Screen Reader, , के साथ बिना किसी कठिनाई के अपनी Audio Files को पूरी तरह नियंत्रित कर सकें। तकनीक का सही उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान बनाना है, और Tech Assistant for Blind इसी उद्देश्य को पूरा करता है। यह एप्लीकेशन दृष्टिबाधित उपयोगकर्ताओं को कई उपयोगी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर उनके दैनिक कार्यों को सरल और आत्मनिर्भर बनाता है। यदि आप भी एक भरोसेमंद और Screen Reader अनुकूल ऐप की तलाश में हैं, तो आज ही Google Play Store से Tech Assistant for Blind डाउनलोड करें और इसके शानदार फीचर्स का लाभ उठाएँ।