Volume Normalizer in Tech Assistant for Blind – Audio Loudness को Professional तरीके से Normalize करें
अगर आपने कभी ऐसा Audio Record किया है जिसकी आवाज़ कहीं बहुत धीमी (Low Volume) और कहीं बहुत तेज़ (High Volume) सुनाई देती है, तो उसे सुनना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर Visually Impaired यूज़र्स के लिए साफ़ और एक जैसी आवाज़ (Consistent Audio) बहुत ज़रूरी होती है। इसी समस्या को समझते हुए Tech Assistant for Blind के Audio Editor Hub सैक्शन में दिया गया Volume Normalizer फीचर आपकी Audio File की Loudness को Professional Standards के अनुसार Normalize करता है। इससे पूरी Audio में आवाज़ संतुलित (Balanced) रहती है, सुनने में अधिक आरामदायक लगती है और Podcast, YouTube, Streaming, Film या Voice Recording जैसी किसी भी जरूरत के लिए बेहतर हो जाती है। यदि आप एक Accessible Volume Normalizer For Blind, खोज रहे हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
Volume Normalizer क्या है? (What is Volume Normalizer?)
Volume Normalizer एक ऐसा Audio Processing Tool है जो आपकी पूरी Audio File की Loudness को एक निश्चित Level पर सेट करता है। इसका मतलब यह है कि Audio के अलग-अलग हिस्सों की आवाज़ को संतुलित किया जाता है ताकि कहीं आवाज़ बहुत तेज़ और कहीं बहुत धीमी महसूस न हो। यह फीचर दो अलग-अलग Normalization Algorithm प्रदान करता है, जिससे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार सबसे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
EBU R128 (loudnorm)
यह एक Professional Broadcast Standard है जो Audio की Overall Loudness को बहुत सटीक तरीके से Normalize करता है।
Dynamic (dynaudnorm)
यह Audio के अलग-अलग हिस्सों को Dynamic तरीके से Adjust करता है ताकि पूरी Recording में आवाज़ अधिक प्राकृतिक और संतुलित लगे।
इस फीचर के मुख्य फायदे. (Key Benifits):
- Audio की आवाज़ पूरी File में एक समान रहती है।
- कहीं भी अचानक बहुत तेज़ या बहुत धीमी आवाज़ नहीं सुनाई देती।
- Podcast, YouTube, Audiobook और Voice Recording के लिए Professional Quality मिलती है।
- Screen Reader उपयोगकर्ताओं के लिए Audio अधिक स्पष्ट सुनाई देती है।
- अलग-अलग Platforms के अनुसार Loudness Standard चुन सकते हैं।
- Custom LUFS Settings की मदद से अपनी पसंद के अनुसार Output तैयार कर सकते हैं।
इसे इस्तेमाल करने की स्टैप बाय स्टैप गाइड (Step by step guide):
Step 1: Audio Editor खोलें
सबसे पहले अपने फोन में Tech Assistant for Blind ऐप को ओपन करें। इसके बाद Audio Editor Hub सेक्शन में जाएँ। अब उपलब्ध Audio Editing Tools में से Volume Normalizer फीचर पर क्लिक करें।
Step 2: Normalization Algorithm चुनें
इसके बाद वह ऑडियो सेलेक्ट करें, जिसे आप एडिट करना चाह रहे हैं।अब आपको दो विकल्प दिखाई देंगे:
- EBU R128 (loudnorm) – Professional Loudness Standard के लिए।
- Dynamic (dynaudnorm) – Dynamic Volume Adjustment के लिए। अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी एक Algorithm का चयन करें।
Step 3: Target Settings चुनें
अब अपनी Audio के उपयोग के अनुसार Target Profile चुनें।
- Streaming (-14 LUFS) – YouTube, Music Streaming और Online Platforms के लिए।
- Broadcast (-23 LUFS) – Radio और Television Standards के लिए।
- Podcast (-16 LUFS) – Podcast और Voice Content के लिए।
- Film/Video (-24 LUFS) – Film, Video Projects और Professional Editing के लिए।
Step 4: Custom Settings
यदि आपने Custom चुना है, तो नीचे दिए गए विकल्पों को अपनी आवश्यकता अनुसार सेट करें।
Target LUFS
यह आपकी Audio की Target Loudness निर्धारित करता है। - Decrease Target LUFS Button से Loudness कम होगी।- Increase Target LUFS Button से Loudness बढ़ेगी।
True Peak
यह Audio के अधिकतम Peak Level को नियंत्रित करता है ताकि Distortion न हो। - आवश्यकता अनुसार इसे Increase या Decrease किया जा सकता है।
Loudness Range
यह Audio के Soft और Loud हिस्सों के बीच का अंतर निर्धारित करता है। - कम Range रखने पर पूरी Audio अधिक समान सुनाई देगी। - अधिक Range रखने पर Natural Dynamic Effect बना रहेगा।
Step 5: Apply करें
सभी Settings पूरी होने के बाद Apply and Save Audio पर क्लिक करें। अब Enter File Name में Audio का नाम लिखें और Save बटन पर क्लिक करें। आपकी Normalized Audio आपको आपके फाइल मैनेजर में मिल जाएगी।
Volume Normalizer केवल Audio की आवाज़ बढ़ाने या घटाने का Tool नहीं है, बल्कि यह आपकी पूरी Recording को Professional Quality प्रदान करता है। चाहे आप Podcast बना रहे हों, Online Content रिकॉर्ड कर रहे हों, Audiobook तैयार कर रहे हों या सामान्य Voice Recording कर रहे हों, यह फीचर आपकी Audio को अधिक स्पष्ट, संतुलित और सुनने में प्रोफेशनल बना देता है। Tech Assistant for Blind का उद्देश्य केवल अलग-अलग Tools उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि Visually Impaired साथियों को ऐसी Accessible Android App देना है जो उनकी रोज़मर्रा की Digital Life को आसान, तेज़ और अधिक स्वतंत्र बनाए। यदि आप एक ऐसा ऐप चाहते हैं जिसमें कई उपयोगी सुविधाएँ एक ही जगह मिलें, तो Tech Assistant for Blind निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। तो अब बिना देर किए अभी इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें, और इसका अनुभव स्वयं करें।