Excel Sheet Manager: Blind Users के लिए Accessible Workbook Management Tool.

आज के समय में Student से लेकर Teacher, Accountant, Office Employee और Business Owner तक, लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में Microsoft Excel का उपयोग करता है। Marks Records, Attendance, Financial Reports, Project Planning और अन्य महत्वपूर्ण Data को सुरक्षित रखने के लिए Excel Workbook एक भरोसेमंद माध्यम बन चुका है। जैसे-जैसे Data बढ़ता है, वैसे-वैसे Worksheets को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक हो जाता है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर हर जानकारी तुरंत मिल सके। खास कर अपने फोन पर जब किसी Excel Workbook में कई Sheets हों, तो सही Sheet ढूंढना, उसका नाम बदलना, Sheets को सही क्रम में व्यवस्थित करना या अनचाही Sheet हटाना, एक दृष्टिबाधित (Visually Impaired) व्यक्ति के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यह काम हमेशा TalkBack के साथ लगभग असंभव लगता है। इसी समस्या का समाधान लेकर आता है Tech Assistant for Blind App का Excel Sheet Manager। यह एक Powerful और पूरी तरह Accessible Tool है, जिसकी मदद से आप Excel Workbook की Worksheets को Rename, Reorder, Edit और Delete कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फीचर Offline भी पूरी तरह काम करता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी आप अपनी Excel Files को सुरक्षित और आसानी से Manage कर सकते हैं। यह फीचर पूरी तरह Accessiblity को मद्दे नज़र रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि Blind people इसका आसानी से उपयोग कर पाएं।

Excel Sheet Manager क्या है? (What is this Feature?)

Excel Sheet Manager Tech Assistant for Blind App का एक विशेष फीचर है, जिसकी मदद से आप किसी भी .xls Workbook की सभी Worksheets को आसानी से Manage कर सकते हैं। इस फीचर के माध्यम से आप Worksheets का नाम बदल सकते हैं, उन्हें ऊपर या नीचे Move कर सकते हैं, किसी भी Worksheet के अंदर Rows और Columns Edit कर सकते हैं तथा आवश्यकता न होने पर पूरी Worksheet Delete भी कर सकते हैं।

इस फीचर के मुख्य फायदे (Key Benefits)

  • Excel Workbook की सभी Worksheets को एक ही जगह से Manage करने की सुविधा।
  • Worksheets को ऊपर या नीचे Move करके सही क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं।
  • Sheet के अंदर Rows और Columns को delete किया जा सकता है।
  • अनावश्यक Worksheets को तुरंत Delete किया जा सकता है।
  • Workbook को बेहतर तरीके से Organize करने में मदद्रूप।।
  • Spreadsheet का मूल Data और Formatting सुरक्षित रहती है। यह फीचर - Offline भी काम करता है, इसलिए इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी आप अपनी Excel Files को Manage कर सकते हैं।
  • Students, Teachers, Office Employees, Accountants और Business Users सभी के लिए उपयोगी।
  • TalkBack के साथ पूरी तरह Accessible।

इसे इस्तेमाल करने की स्टैप बाय स्टैप गाइड (Step-by-Step Guide)

Step 1: Document Studio Hub में जाएं:

सबसे पहले अपने फोन में Tech Assistant for Blind App ओपन करें। इसके बाद Document Studio Hub पर क्लिक करें। अब उपलब्ध फीचर्स में से Excel Sheet Manager फीचर पर डबल टैप करें।

Step 2: Excel Spreadsheet चुनें:

अब Pick an Excel spreadsheet file बटन पर क्लिक करें, और अपनी excel फ़ाइल चुनें। यदि दूसरी फ़ाइल चुननी हो, तो Change Selected Spreadsheet विकल्प का उपयोग करें।

Step 3: Workbook की Worksheets देखें:

फ़ाइल लोड होने के बाद Workbook की सभी Worksheets दिखाई देंगी। इससे आपको प्रत्येक Worksheet की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

Step 4: Worksheet का क्रम बदलें:

यदि किसी Worksheet को ऊपर या नीचे move करना हो, तो, Move project data up या Move Project Management Data Down बटन का उपयोग करें। यदि Sheet का नाम बदलना हो, तो - Rename Sheet बटन पर क्लिक करें। - Sheet Name एडिट बॉक्स में नया नाम लिखें। इसके बाद, - Apply New Name पर डबल टैप करें। अब आपकी Worksheet नए नाम के साथ दिखाई देगी। यदि आप किसी शीट को डिलीट करना चाहते हैं, तो delete sheet विकल्प पर क्लिक करके शीट को डिलीट कर सकते हैं।

Step 6: Rows और Columns Edit करें

यदि Worksheet के अंदर बदलाव करना हो, तो Edit Rows and Columns Inside Project Management Data विकल्प चुनें। इसके बाद - Rows Tab में जाकर Rows Delete करें। - Columns Tab में जाकर Columns Delete करें। यदि आप specific rows and columns delete करना चाह रहे हैं, तो उन rows/columns को एक एक कर सेलेक्ट करें। उसके बाद - Delete Selected Rows या - Delete Selected Columns बटन का उपयोग करें। editing पूरी होने के बाद, Apply Changes to Worksheet Data बटन पर क्लिक करें।

Step 7: Spreadsheet सेव करें:

अब Save Modified Spreadsheet पर क्लिक करें। Enter File Name में अपनी नई फाइल का नाम लिखें। अब कुछ ही क्षणों में आपकी एडिटेड शीट आपके फाइल मैनेजर में, Downloads/tech assistant/document studio/excel sheet manager folder में सेव हो जाएगी।

यदि आप नियमित रूप से Excel Files का उपयोग करते हैं और Worksheets को व्यवस्थित करने के लिए एक आसान, तेज़ और पूरी तरह Accessible समाधान चाहते हैं, तो Excel Sheet Manager आपके लिए एक बेहतरीन फीचर है। Tech Assistant for Blind ऐप का यह फीचर Visually Impaired यूज़र्स को बिना किसी कठिनाई के Excel Workbook की Worksheets को Rename, Reorder, Edit और Delete करने की पूरी स्वतंत्रता देता है। इतना ही नहीं, यह Offline भी पूरी तरह काम करता है, जिससे इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी आप अपनी Spreadsheet Files पर आसानी से कार्य कर सकते हैं। जब एक ही एप्लीकेशन आपकी कई डिजिटल ज़रूरतों का समाधान बन जाए, तो काम करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाता है। Tech Assistant for Blind ऐसा ही एक ऑल-इन-वन ऐप है, जो हर नए फीचर के साथ उपयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर बनाता है। excel sheet manager फीचर के अलावा भी इसमें कई उपयोगी टूल उपलब्ध हैं। इसलिए आज ही Google Play Store से tech assistant for blind ऐप डाउनलोड करें और इसकी पूरी डिजिटल दुनिया को एक्सप्लोर करें।