Word Document Editor – Tech Assistant for Blind App के साथ Word Documents को आसानी से Edit करें |.
आज के समय में Word Documents (DOCX) का उपयोग पढ़ाई, ऑफिस, बिजनेस, प्रोजेक्ट, नोट्स, लेटर और रिपोर्ट बनाने के लिए हर जगह किया जाता है। लेकिन यदि कोई Visually Impaired व्यक्ति अपने मोबाइल से Word Document को Edit करना चाहे, तो अबतक यह लगभग असंभव लगता था, क्योंकि अधिकांश Word Editor Apps पूरी तरह से Screen Reader Friendly नहीं होतीं। कई Apps में Buttons सही तरह से Label नहीं होते या Navigation कठिन होता है। लेकिन अबतक नामुमकिन सा लगने वाला काम अब मुमकिन हो चुका है। **इस समस्या का समाधान लेकर आया है Tech Assistant for blind ऐप का Accessible Word Document Editor. यह एक ऐसा Accessible feature है, जिसे TalkBack Users को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से आप अपने Word Documents को आसानी से खोल सकते हैं, उनका Text Edit कर सकते हैं, Formatting बदल सकते हैं। इस फीचर की एक खास बात यह भी है, की आप इसे offline भी यूज़ कर सकते हैं।
Word Document Editor क्या है? What is word document editor?
Word Document Editor एक ऐसा फीचर है जिसकी सहायता से आप अपने मोबाइल में मौजूद DOCX (word files) को बिना किसी कठिनाई के एडिट कर सकते हैं। इस फीचर की साहिता से आप Document को अलग-अलग Editing Modes में खोल सकते हैं, Text को Modify कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर Bold, Italic, Underline, Font Size और Font Family चेंज कर सकते हैं। और तो और, Hyperlink और Image भी Insert कर सकते हैं। पूरा Editing Process इस तरह डिजाइन किया गया है कि Blind Users TalkBack * की सहायता से आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
इस फीचर के मुख्य फायदे (Key Benefits)
- DOCX Word Documents को सीधे मोबाइल से ही एडिट कर सकते हैं।
- Screen Reader Friendly Interface होने के कारण Navigation आसान रहता है।
- Plain Text, HTML और Markdown जैसे अलग-अलग Editing Modes उपलब्ध हैं।
- चुने गए Text को आसानी से Format किया जा सकता है।
- टेक्स्ट को आसानी से Bold, Italic और Underline किया जा सकता है।
- चयनित टेक्स्ट का Font Size बढ़ाया या घटाया जा सकता है। इस फीचर को offline भी यूज़ कर सकते हैं।
- Document में Hyperlink और Image Insert करने की सुविधा मिलती है।
- बड़े Documents में Previous Page और Next Page पर आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।
- छात्रों, कर्मचारियों, Content Writers और सभी Visually Impaired Users के लिए उपयोगी फीचर।
इसे इस्तेमाल करने की स्टैप बाय स्टैप गाइड (Step-by-Step Guide)
Step 1: ऐप में जाएं:
सबसे पहले अपने फोन में Tech Assistant for blind app को ओपन करें।
Step 2: Word Document चुनें
इसके बाद सभी फीचर्स में से Document studio hub पर जाएं और Word Document Editor पर डबल टैप करें। इसके बाद Select a Word Document to Edit पर जाकर अपनी DOCX File चुनें।
Step 3: Editor Mode चुनें
अब अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से कोई भी Mode चुनें।
- Plain Text Mode: सामान्य Text Editing के लिए।
- HTML Code Mode: यदि Document में HTML Code Edit करना हो।
- Markdown Mode: Markdown आधारित Documents को Edit करने के लिए।
Step 4: Document का Text Edit करें
अब Document खुल जाएगा और आप आवश्यकता अनुसार उसका Text बदल सकते हैं, नया Text लिख सकते हैं या पुराने Text को Edit कर सकते हैं।
Step 5: Text Formatting करें
यदि आप text formatting करना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले आपको उस टैक्स्ट को सेलेक्ट करना होगा। Text Select करने के बाद आप निम्न विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
- Bold
- Italic
- Underline
- Decrease Font Size
- Increase Font Size Faunt family
Step 6: Insert Menu का उपयोग करें
यदि आपको Document में कुछ ऐड करना हो, तो Insert Menu खोलें। यहाँ से आप—
- Insert Hyperlink द्वारा किसी Website या Link को ऐड कर सकते हैं।
- Insert Image द्वारा Document में कोई Picture Insert कर सकते हैं। यदि आपका Document कई Pages का है, तो आप— - Previous Page और Next Page बटन का उपयोग करके आसानी से अलग-अलग Pages पर जा सकते हैं।
Step 7: Edited Document Save करें
Editing पूरी होने के बाद Save Edited Document बटन पर क्लिक करें। अब Enter File Name में नया File Name लिखें और Save बटन दबाएँ। इसके बाद आपका नया Edited Word Document आपके फाइल मैनेजर में Downloads/Tech Assistant/Document studio/Word editor folder में सेव हो जाएगा।
Tech Assistant for Blind App का Word Document Editor उन सभी Blind साथियों के लिए एक बेहतरीन समाधान है जो अपने मोबाइल से Word Documents को आसानी से Edit करना चाहते हैं। इसका Screen Reader Friendly Interface, आसान Navigation, Multiple Editing Modes, Text Formatting, Hyperlink और Image Insertion जैसी सुविधाएँ इसे एक बेहतरीन Accessible Word Editor बनाती है। आज ही Tech Assistant for Blind App डाउनलोड करें और अपने मोबाइल से Word Documents को आसान, तेज़ और Accessible तरीके से Edit करें।