Accessible PDF Compressor: PDF File Size आसानी से Compress करें!
कई बार ऐसा हो जाता है कि हम कोई Government Exam का Form, Scholarship का आवेदन, किसी Government Scheme का Form फिल अप करने जाते हैं, या फिर कॉलेज के Assignment submitt करने जाते हैं, और वहाँ पर एक निश्चित File Size में PDF Upload करने के लिए कही जाती है। ऐसे में PDF Compress करना तो ज़रूरी हो जाता है, लेकिन Blind Users के लिए यहीं से एक नई चुनौती शुरू होती है। इंटरनेट पर PDF Compress करने के लिए कई Websites और Tools मौजूद हैं, लेकिन उनमें से ज़्यादातर TalkBack जैसे Screen Readers के साथ सही तरीके से काम नहीं करते। नतीजा, एक ऐसा काम जो कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाना चाहिए, उसके लिए भी किसी दूसरे की मदद लेनी पड़ती है।
इसी चुनौती को आसान बनाने के लिए Tech Assistant for Blind Application के PDF Manipulation Toolbox में Accessible PDF Compressor उपलब्ध कराया गया है। ऐप के अंदर यह फीचर "Compress PDF" नाम से मिलता है। यह फीचर TalkBack के साथ पूरी तरह Compatible है, जिससे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार PDF का File Size आसानी से Compress कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग Compression Presets के साथ-साथ Custom Target Size का विकल्प भी मिलता है, जिससे किसी भी Website की File Size Requirement के अनुसार PDF तैयार करना और भी आसान हो जाता है।
मुख्य विशेषताएँ (Key Benefits)
100% TalkBack Compatible:
यह फीचर शुरू से अंत तक TalkBack जैसे Screen Readers के साथ पूरी तरह Compatible है। सभी Buttons, Compression Presets, Edit Box, Drop-down Menu और अन्य Controls आसानी से Access किए जा सकते हैं, जिससे आप बिना किसी मदद के अपनी PDF Compress कर सकते हैं।
Offline Compression:
PDF Compress करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती। आप बिना नेटवर्क के भी अपनी PDF का File Size आसानी से Compress कर सकते हैं।
Multiple Compression Presets:
इस फीचर में Extreme, Aggressive, Low, Medium (Recommended), High और Best जैसे कई Compression Presets उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार File Size और Quality के बीच सही संतुलन चुन सकते हैं।
Custom Target Size:
यदि किसी Website पर निश्चित File Size में PDF Upload करनी हो, तो Specify Custom Target Size (Approximate) विकल्प की मदद से अपनी पसंद का Target Size भी निर्धारित कर सकते हैं।
Quick Save & Share:
Compression पूरा होने के बाद PDF को तुरंत Download, Share या Read the PDF कर सकते हैं। आप सीधे हमारे एप्लीकेशन में मौजूद PDF Reader में PDF Read कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
उपयोग कैसे करें (How to Use Compress PDF)
Step 1: सबसे पहले Tech Assistant for Blind Application ओपन करें। फिर ऐप में दिए गए ढेरों फीचर्स की लिस्ट में से PDF Manipulation Toolbox ओपन करें। इसके बाद TRANSFORM Heading के अंतर्गत दिए गए Compress PDF Button पर डबल टैप करें, जिसके साथ Reduce file size with adjustable quality लिखा होगा। अब Pick a PDF Button पर डबल टैप करके वह PDF चुनें जिसे Compress करना है। यदि बाद में दूसरी PDF चुननी हो, तो Change PDF Button का उपयोग कर सकते हैं।
Step 2:
अब अपनी ज़रूरत के अनुसार Compression preset चुनें। इसमें कई विकल्प उपलब्ध हैं।
- Extreme (Smallest Size): सबसे कम File Size चाहिए और Quality से समझौता किया जा सकता हो, तो यह विकल्प चुनें।
- Aggressive (Maximum Compression): File Size को काफ़ी कम करता है, लेकिन Quality भी कम हो सकती है।
- Low (Good Compression): अच्छी Compression के साथ सामान्य Quality बनाए रखता है।
- Medium (Recommended): File Size और Quality के बीच सबसे अच्छा संतुलन देता है, इसलिए अधिकांश परिस्थितियों में यही सबसे उपयुक्त विकल्प है।
- High (Better Visuals): बेहतर Visual Quality देता है, लेकिन File Size अपेक्षाकृत अधिक रहती है।
- Best (Largest Size, Best Visuals): सबसे अच्छी Visual Quality देता है, लेकिन Compression सबसे कम होने के कारण File Size भी सबसे बड़ी रहती है।
Step 3:
यदि किसी Website पर PDF को एक निश्चित File Size में Upload करना हो, तो Specify Custom Target Size (Approximate) Check Box को Tick करें। इसके बाद खुलने वाले Edit Box में अपनी पसंद का Target Size दर्ज करें। आवश्यकता अनुसार Drop-down Menu से KB या MB चुन सकते हैं। यदि Custom Target Size की आवश्यकता न हो, तो इस विकल्प को बिना Tick किए सीधे अगले Step पर जाएँ।
Step 4:
अब Output file name में चाहें तो PDF का नाम बदल सकते हैं और फिर Compress PDF Button पर डबल टैप करें। Compression पूरा होने के बाद Download, Share और Read PDF के विकल्प दिखाई देंगे। Read PDF पर क्लिक करके आप सीधे वहीं से ही PDF Read करना शुरू कर सकते हैं, बस उसके लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होगी। Download पर डबल टैप करते ही PDF File Manager के Internal Storage/Download/tech-assistant/pdf-compressor फ़ोल्डर में सेव हो जाएगी।
अब सिर्फ़ PDF का File Size ज़्यादा होने की वजह से आपके किसी भी ज़रूरी काम में रुकावट नहीं आएगी। चाहे Government Exam का Form हो, Scholarship के दस्तावेज़ हों या किसी भी Website की File Size Requirement, अब आप यह काम पूरी तरह स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। Tech Assistant for Blind Application का "Compress PDF" फीचर PDF Compression को पहले से कहीं ज़्यादा आसान, तेज़ और Accessible बना देता है। तो देर किस बात की? आज ही Tech Assistant for Blind Application डाउनलोड करें और अपने सभी PDF दस्तावेज़ों को आसानी से Compress करें।