Accessible PDF Splitter: अब किसी भी PDF को कुछ ही Seconds में अलग-अलग Parts में बाँटें!

क्या आपको भी कभी किसी बड़ी PDF में से केवल कुछ Pages अलग करने की ज़रूरत पड़ी है? शायद किसी को सिर्फ़ एक अध्याय भेजना हो, किसी दस्तावेज़ का एक हिस्सा सुरक्षित रखना हो या पूरी PDF की बजाय केवल ज़रूरी Pages निकालने हों। ऐसे समय PDF को Split करना सबसे आसान समाधान होता है। लेकिन हमारे Blind Users के सामने अक्सर यही सवाल खड़ा हो जाता है—आख़िर PDF को अलग-अलग भागों में Split कैसे करें?

इस काम के लिए हालाँकि बहुत-सी Websites और दूसरे PDF Tools उपलब्ध हैं, लेकिन वे अक्सर TalkBack जैसे Screen Readers के साथ पूरी तरह Compatible नहीं होते। यही वजह है कि कई Blind Users के लिए PDF Split करना एक मुश्किल काम बन जाता है।

इसी समस्या का आसान और Accessible समाधान है Tech Assistant for Blind Application के PDF Manipulation Toolbox में मौजूद Split PDF फीचर। इसकी मदद से आप पूरी PDF को अलग-अलग Pages में बाँट सकते हैं या अपनी ज़रूरत के अनुसार केवल चुने हुए Pages को अलग PDF फ़ाइलों में निकाल सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फीचर Blind Users को ध्यान में रखकर बनाया गया है और TalkBack जैसे Screen Readers के साथ पूरी तरह से compatible है, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज़, आसान और बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकती है।

Key Benefits of our PDF Splitter

  • Accessible Design: पूरा इंटरफ़ेस Blind Users को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सभी Buttons, Options, Edit Boxes और Dialogs को TalkBack आसानी से पढ़ता है।

  • Flexible Split Modes: आप One file per page चुनकर हर Page की अलग PDF बना सकते हैं या Custom ranges का उपयोग करके केवल ज़रूरी Pages को अलग PDF Files में निकाल सकते हैं।

  • Multiple Ranges: Custom ranges में Add another range बटन की मदद से जितनी चाहें उतनी Page Ranges जोड़ सकते हैं, जिससे एक ही PDF के कई अलग-अलग हिस्से एक साथ तैयार किए जा सकते हैं।

  • Easy PDF Selection: यदि गलती से कोई दूसरी PDF चुन ली हो, तो Change PDF बटन की मदद से तुरंत दूसरी PDF चुन सकते हैं।

  • Simple Workflow: पूरी प्रक्रिया आसान, तेज़ और Screen Reader Friendly है, इसलिए Blind Users बिना किसी अतिरिक्त सहायता के स्वयं PDF Split कर सकते हैं।

  • Offline Support: यह फीचर पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है क्योंकि PDF Files सीधे आपके Device पर ही प्रोसेस होती हैं। इस वजह से PDF को Split करने के लिए किसी भी प्रकार के इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती।

How to Use our Split PDF

Step 1: Split PDF फीचर Open करें।

सबसे पहले Tech Assistant for Blind Application Open करें। इसके बाद PDF Manipulation Toolbox में जाएँ। अब ORGANISE Heading के अंतर्गत Split PDF बटन पर डबल टैप करें। इसके साथ Split into individual pages or custom ranges लिखा होगा।

Step 2: PDF चुनें।

अब Pick a PDF बटन पर डबल टैप करके अपनी PDF चुनें। PDF चुनने के बाद उसका नाम, कुल Pages और File Size स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यदि बाद में कोई दूसरी PDF चुननी हो, तो Change PDF बटन का उपयोग करें।

Step 3: Split Mode चुनें।

अब Split mode में अपनी आवश्यकता के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें।

  • One file per page: इस विकल्प से PDF का हर Page अलग PDF File के रूप में तैयार होगा।

  • Custom ranges: यदि केवल कुछ विशेष Pages निकालने हों, तो यह विकल्प चुनें।

Step 4: Custom Page Ranges जोड़ें।

यदि आपने Custom ranges चुना है, तो Range 1 में दिए गए From और To Edit Boxes में शुरुआती और अंतिम Page Number दर्ज करें।

यदि आपको एक से अधिक हिस्से बनाने हों, तो Add another range बटन पर डबल टैप करके जितनी चाहें उतनी नई Ranges जोड़ सकते हैं। यदि किसी अतिरिक्त Range की आवश्यकता न हो, तो Remove range विकल्प से उसे हटा भी सकते हैं।

Step 5: PDF Split करें और Files Save करें।

अब नीचे दिए गए Split PDF बटन पर डबल टैप करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद Splitting Success Dialog दिखाई देगा, जिसमें यह जानकारी मिलेगी कि कुल कितनी PDF Files सफलतापूर्वक बनाई गई हैं।

यदि सभी तैयार हुई PDF Files को अपने फ़ोन में सेव करना हो, तो Save All पर डबल टैप करें। सभी PDF Files को एक साथ शेयर करने के लिए Share All विकल्प का उपयोग करें। काम पूरा होने के बाद Close बटन से Dialog बंद कर सकते हैं।

Save All पर डबल टैप करने के बाद बनाई गई सभी PDF Files आपके File Manager के Internal Storage > Download > tech-assistant > pdf-splitter > [Original PDF Name] फ़ोल्डर में सेव हो जाएँगी। इसके बाद आप इन Split की हुई PDF Files को अपनी आवश्यकता के अनुसार कहीं भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।

अब किसी बड़ी PDF में से केवल ज़रूरी Pages अलग करना या एक ही PDF के कई अलग-अलग हिस्से तैयार करना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। Split PDF फीचर Blind Users के लिए तेज़, आसान और पूरी तरह Accessible अनुभव प्रदान करता है, ताकि TalkBack के साथ भी PDF Split करना आसान हो सके। यदि आप भी एक भरोसेमंद और Screen Reader Friendly PDF Splitter की तलाश में हैं, तो आज ही Tech Assistant for Blind Application डाउनलोड करें और PDF Manipulation Toolbox के इस शानदार फीचर का अनुभव करें।