Text to PDF Converter: अब किसी भी टेक्स्ट को कुछ ही सेकंड में PDF में बदलें!
कई बार हमें अपने नोट्स, आर्टिकल, असाइनमेंट, रिपोर्ट या किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को PDF के रूप में सेव करने की आवश्यकता होती है। लेकिन एक ऐसा Text to PDF Converter ढूँढना आसान नहीं होता, जो TalkBack जैसे स्क्रीन रीडर्स के साथ पूरी तरह Compatible हो। इसी वजह से Blind Users को अक्सर ऐसी websites और applications का उपयोग करते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। Tech Assistant for Blind Application का Text to PDF Converter इसी समस्या का आसान और सुलभ समाधान है, जिसकी मदद से आप टेक्स्ट टाइप करके या पेस्ट करके कुछ ही क्षणों में एक सुंदर PDF तैयार कर सकते हैं।
आइए अब जानते हैं इस टूल के मुख्य फायदे
Key Benefits
- Fast PDF Creation: इसकी मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को कुछ ही क्षणों में PDF में Convert कर सकते हैं।
- Multiple Pages: इस फीचर में आप एक ही PDF में जितने चाहें उतने पेज जोड़ सकते हैं।
- Easy Editing: यदि किसी पेज में बदलाव करना हो, तो आप उसे दोबारा Edit या Delete कर सकते हैं।
- Custom Colors: आप हर पेज या सभी पेजों के लिए अपनी पसंद की Color Formatting चुन सकते हैं।
- 100% TalkBack Compatible: यह फीचर TalkBack के साथ पूरी तरह Compatible है, जिससे Blind Users इसे बिना किसी परेशानी के आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
आइए अब जानते हैं कि Text to PDF Converter का उपयोग कैसे करें
How to Use Text to PDF Converter
Step 1: Text to PDF Converter तक कैसे पहुँचें।
सबसे पहले Tech Assistant for Blind Application Open करें। इसके बाद Text Studio Hub में जाएँ। यहाँ Conversion Tools सेक्शन के अंदर आपको Text to PDF Converter मिलेगा। उस पर डबल टैप करके Open करें।
Step 2: अपनी PDF तैयार करें
Text to PDF Converter ओपन होने के बाद आपको एक Edit Box दिखाई देगा, जिसमें आप अपना टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं या कहीं से कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं। इसके बाद यदि चाहें, तो Text Color और Background Color अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से Text Color में Black और Background Color में White चुना हुआ रहता है। इन विकल्पों पर टैप करके आप अपनी पसंद का Color चुन सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि यही Color Formatting सभी पेजों पर भी लागू हो, तो नीचे दिए गए Apply formatting to all pages Tick Box को टिक कर दें। यदि Tick Box को टिक नहीं करते हैं, तो हर नए पेज के लिए Color Formatting अलग-अलग चुननी होगी। अब Add Page(s) बटन पर टैप करके नया पेज जोड़ें। नए पेज पर भी इसी तरह टेक्स्ट टाइप या पेस्ट करें और आवश्यकता होने पर उसके लिए भी Color चुनें। आप इसी तरीके से जितने चाहें उतने पेज जोड़ सकते हैं। यदि बाद में किसी पहले बनाए गए पेज में बदलाव करना हो या उसे हटाना हो, तो ऊपर दिए गए All Pages सेक्शन से उस पेज को चुनकर आसानी से Edit या Delete कर सकते हैं।
Step 3: PDF Create करें
सारे Customizations करने के बाद सबसे आखिर में दिखाई देने वाले Create PDF बटन पर टैप करें। जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे, आपकी PDF Create हो जाएगी। इसके बाद आपको PDF Saved का Message दिखाई देगा और साथ में OK बटन मिलेगा। OK पर टैप करते ही आपकी PDF आपके File Manager के Downloads फ़ोल्डर में सेव हो जाएगी। चाहे आपको नोट्स, आर्टिकल, रिपोर्ट, असाइनमेंट या किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ PDF में बदलना हो, Text to PDF Converter यह काम बेहद आसान बना देता है। इसका सरल, तेज़ और पूरी तरह सुलभ इंटरफ़ेस विशेष रूप से Blind Users को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के हर कोई आसानी से अपनी प्रोफेशनल PDF तैयार कर सके। यदि आपने अभी तक Tech Assistant for Blind Application इंस्टॉल नहीं कि है, तो आज ही इसे इंस्टॉल करें और Text to PDF Converter सहित कई शानदार, पूरी तरह Accessible और रोज़मर्रा के काम आने वाले फीचर्स का लाभ उठाएँ।