Smart Expense Manager: टेक असिस्टेंट फॉर ब्लाइंड ऐप का Accessibility-Friendly Feature!

टेक असिस्टेंट फॉर ब्लाइंड फाउंडेशन हमेशा Blind और Low Vision कम्युनिटी के लिए टेक्नोलॉजी को आसान बनाने का प्रयास करता रहा है। इसी कड़ी में, Tech Assistant for Blind ऐप के अंदर एक बेहद यूज़फुल फीचर दिया गया है—Expense Manager। यह फीचर विशेष रूप से Blind और Low Vision यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जो TalkBack के साथ 100% एक्सेसिबल है। इसकी मदद से आप बिना किसी की मदद के अपने दैनिक खर्चों और बिज़नेस लेन-देन का हिसाब-किताब खुद रख सकते हैं।

एक्सपेंस मैनेजर को यूज़ कैसे करें? (How to Use Expense Manager?)

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इस फीचर का यूज करने के लिए आपको सबसे पहले हमारी Tech Assistant for Blind एप्लीकेशन को OPEN करना है और फिर फीचर्स की लिस्ट में से Expense Manager पर डबल टैप करना है। जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे, आपको सबसे ऊपर Expense Manager की हेडिंग मिलेगी। इसके ठीक नीचे आपको मुख्य रूप से दो मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार स्विच कर सकते हैं:

1. Personal Mode (पर्सनल मोड)

यह मोड डिफ़ॉल्ट रूप से सिलेक्टेड रहता है। इसका लेआउट और इस्तेमाल करने का तरीका इस प्रकार है:

  • Dashboard: सबसे ऊपर आपको Available Cash Balance का कार्ड मिलता है, जो आपके पास मौजूद कुल जमा राशि (बैलेंस) को दिखाता है।
  • More Options (थ्री-डॉट मेनू): स्क्रीन के TOP राइट कॉर्नर में आपको एक More Options का बटन मिलता है। इस पर क्लिक करने पर आपको तीन महत्वपूर्ण विकल्प मिलते हैं जो इस प्रकार काम करते हैं:
    1. Category Manager: यहाँ से आप अपनी पसंद के अनुसार खर्चों की नई कैटेगरीज़ जोड़ (add) सकते हैं।
    2. Payment Method Manager: यहाँ से आप पेमेंट करने के नए तरीके या माध्यम जोड़ (add) सकते हैं।
    3. Statement: यहाँ क्लिक करके आप अपने पूरे खर्चों का स्टेटमेंट और एनालिटिक्स देख सकते हैं।
  • Search Notes: यहाँ Search notes, amount... इनपुट field दी गई है। इसकी मदद से आप अपने पुराने ट्रांजैक्शंस (लेन-देन) को नोट के नाम या अमाउंट से सर्च करके आसानी से ढूंढ सकते हैं। ठीक इसके पास एक फ़िल्टर बटन है। फ़िल्टर पर क्लिक करके आप Transaction Type, Category, और Payment Method के आधार पर अपनी पुरानी एंट्रीज़ को सॉर्ट भी कर सकते हैं।
  • Transactions: नीचे दो बड़े एक्शन बटन्स हैं—Cash Out (Expense) खर्च जोड़ने के लिए और Cash In (Income) कमाई जोड़ने के लिए।
  • Form Entry: इन बटन्स पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलता है, जिसे भरना बहुत आसान है:
    • Amount (₹): यहाँ आपको वह रकम या पैसे डालने हैं जो आपने खर्च किए हैं या आपको मिले हैं।
    • Date: इसमें आज की तारीख अपने आप आ जाती है, जिसे आप ज़रूरत के अनुसार बदल भी सकते हैं।
    • Category: इस पर क्लिक करने से एक वर्टिकल लिस्ट खुलती है जहाँ से आप खर्च का प्रकार चुन सकते हैं, जैसे घर के सामान के लिए Groceries, खाने के लिए Food, या सामान्य खर्च के लिए General चुन सकते हैं।
    • Payment Method: इस ऑप्शन से आप चुन सकते हैं कि पैसे का लेन-देन कैसे हुआ, जैसे online पेमेंट के लिए UPI / Online या नकद के लिए Cash सिलेक्ट कर सकते हैं।
    • Payer / Payee: यहाँ आपको उस व्यक्ति या दुकान का नाम लिखना होता है जिसे आपने पैसे दिए हैं या जिससे पैसे लिए हैं।
    • Notes / Remarks: यहाँ आप खर्च से जुड़ी कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी याद रखने के लिए लिख सकते हैं।
    • Attach Receipt: यह एक विशेष फीचर है जहाँ Gallery बटन से आप फोन में पहले से मौजूद bill (रसीद) की फोटो अपलोड कर सकते हैं, या Take photo from camera बटन से सीधे अपने बिल की फोटो खींचकर अटैच कर सकते हैं।
    • Save Button (सबसे ज़रूरी): पूरा फॉर्म सही-सही भरने के बाद, स्क्रीन के नीचे राइट साइड में दिए गए Save बटन पर क्लिक करना न भूलें। इस पर क्लिक करते ही आपकी एंट्री सुरक्षित (सेव) हो जाएगी।

2. Business Mode (बिज़नेस मोड)

अगर आप कोई दुकान, छोटा बिज़नेस या कमर्शियल काम संभालते हैं, तो ऊपर राइट side में दिए गए Personal बटन (गियर आइकॉन) पर क्लिक करके आप Business Mode में स्विच कर सकते हैं। TalkBack इसे Switch to Business Mode अनाउंस करता है।

  • Dashboard: यहाँ आपको Receivable From Customers का समरी बॉक्स मिलता है, जो नेट अमाउंट शो करता है जिसे TalkBack "You will get/give this net amount" अनाउंस करता है। इससे पता चलता है कि आपको कितना पैसा लेना या देना है।
  • More Options (थ्री-डॉट मेनू): बिज़नेस मोड में भी आपको TOP राइट कॉर्नर में More Options का बटन मिलता है। इस पर क्लिक करने पर आपको ये दो विशेष विकल्प मिलते हैं:
    1. Payment De