Tech Assistant for Blind App: 'My Reminder' फ़ीचर की मदद से हर ज़रूरी काम सही टाइम पर करें पूरा।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने काम होते हैं कि पूछिए मत! कभी ऑफिस की ज़रूरी ज़िम्मेदारियाँ, कभी क्लाइंट के साथ खास चर्चा, तो कभी कॉलेज के प्रोजेक्ट को टाइम पर पूरा करने की जल्दबाज़ी। इसी चक्कर में अक्सर कोई महत्वपूर्ण काम या किसी अपने का जन्मदिन हमारे दिमाग से एकदम से निकल जाता है। मगर बुरा तब लगता है जब वह बात वक्त निकल जाने के बाद याद आती है। ऐसे में हमें एक ऐसे साथी की जरूरत पड़ती है जो सही समय पर याद दिलाए।

और इसीलिए, आपकी इसी ज़रूरत को पूरा करने और हर काम सही समय पर याद दिलाने के लिए आ गया है Tech Assistant for Blind एप्लिकेशन का एक कमाल का My Reminder फ़ीचर। यह फ़ीचर बिना चूके आपके सभी ज़रूरी टास्क और लाइफ के खास पलों को बिल्कुल सही समय पर याद दिलाएगा। इस फीचर या ऐप को इस्तेमाल करते समय एक्सेसिबिलिटी (Accessibility) से जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं आती, क्योंकि इसे विशेष रूप से विजुअली इम्पेयर्ड (Visually Impaired) लोगों की ज़रूरतों और स्क्रीन रीडर अनुकूलता (Screen Reader Compatibility) को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

How to Add a New Reminder in This Feature

इस फ़ीचर में अपना कोई भी रिमाइंडर सेट करना बहुत ही सरल है। आपको बस नीचे दिए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना है:

ऐप को ओपन करें: 1.

अगर आपके फोन में Tech Assistant for Blind एप्लिकेशन पहले से ही है, तो इसे ओपन करें। ऐप ओपन होते ही इसका होम स्क्रीन इंटरफ़ेस एकदम क्लीन दिखाई देगा, जहाँ टॉकबैक यूजर्स (TalkBack Users) के लिए हर एक फ़ीचर को बहुत ही अच्छी तरह मैनेज किया गया है। यहाँ आपको एप्लिकेशन के फीचर्स की एक लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें से My Reminder फ़ीचर को सिलेक्ट करना है।

मुख्य टैब्स को समझें: 2.

इस फ़ीचर को सेलेक्ट करते ही आपके सामने मुख्य रूप से तीन टैब्स आएँगे, जिन्हें आप आसानी से स्वाइप करके नेविगेट कर सकते हैं:

  • पहला अपकमिंग टैब (Upcoming Tab): इसमें आप अपने आने वाले सारे रिमाइंडर देख सकते हैं, जो डिफ़ॉल्ट रूप से सिलेक्टेड होता है।
  • दूसरा कंप्लीटेड टैब (Completed Tab): इसमें उन कामों की लिस्ट होगी जो पूरे हो चुके हैं।
  • तीसरा कैटेगरी फ़िल्टर करंट ऑल टैब (Category Filter Current: ALL Tab): यह टैब पहले से ही ALL पर सिलेक्टेड होता है। इसमें जाकर आप पर्सनल, सोशल या और भी कई कैटेगरीज़ को अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

अगर आप नया रिमाइंडर शेड्यूल करना चाहते हैं, तो Category Filter Current: ALL टैब के आगे स्वाइप करें, जहाँ आपको [Add New Reminder] का बटन मिल जाएगा। इस बटन पर क्लिक करना है।

रिमाइंडर मेन इंटरफ़ेस: 3.

जैसे ही आप [Add New Reminder] बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने इस फ़ीचर का मेन इंटरफ़ेस ओपन हो जाएगा। यहाँ सबसे पहले Reminder Title: What do you want to be reminded about? नाम का एडिट बॉक्स मिलेगा। इस एडिट बॉक्स में आपको अपना वह महत्वपूर्ण कार्य लिखना है जिसे आप तय वक्त पर पूरा करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए— "Important Project Client Meeting"। इसके बाद स्वाइप करने पर Scheduled For का ऑप्शन मिल जाएगा, जो Current Day और Current Time पर सिलेक्टेड होता है। जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे, वहाँ से आप अपने हिसाब से दिन, घंटा, मिनट और AM या PM को अलग-अलग डायलॉग बॉक्स में सेलेक्ट कर सकते हैं। सेलेक्ट करने के बाद नीचे Cancel और OK के बटन मिलेंगे; अगर सब कुछ ठीक है, तो OK बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

यहाँ आपको Category और Priority की सेटिंग्स मिलेंगी। कैटेगरी में Personal डिफ़ॉल्ट में सेट रहता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार बदलकर वर्क (Work) या स्टडी (Study) कर सकते हैं, और इसी तरह प्रायोरिटी में मीडियम (Medium) सेट होता है जिसे आप हाई (High) कर सकते हैं। इसके साथ ही Add any extra details नाम का एक और एडिट बॉक्स मिलेगा, इसमें अगर रिमाइंडर के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी लिखनी है तो लिख सकते हैं, वरना इसे खाली छोड़ दें क्योंकि यह पूरी तरह ऑप्शनल है।

आगे स्वाइप करने पर दो खास विकल्प मिलेंगे— पहला 'One Hour Early Alert' और दूसरा 'Persistent Notification' का। अगर आप चाहते हैं कि तय समय से एक घंटा पहले ही अलर्ट मिल जाए और बैकग्राउंड में तकनीकी संबंधित कोई भी समस्या ना हो, तो इन दोनों ऑप्शन्स को ऑन कर दें। इसके बाद, अगर आप रेडमी या शाओमी यूजर्स हैं, तो "Important settings for Redmi & Xiaomi" सेटिंग को एक बार जरूर चेक करें। आखिर में सबसे नीचे दिए गए [Save Reminder] बटन पर क्लिक करके रिमाइंडर को सेव कर दीजिए।

रिमाइंडर अलर्ट: 4.

जैसे ही आपका रिमाइंडर सेव हो जाता है, यह Category Filter Current: ALL टैब के ठीक आगे दिखाई देने लगेगा। अब जब भी आपके द्वारा तय किया गया दिन और समय आएगा, ठीक उसी क्षण फोन में एक प्यारी सी ट्यून बजेगी और उसी नाम से नोटिफिकेशन आएगी जिसे आपने सेट किया था। यदि उस वक्त आप फोन नहीं देख पाते, तो यह जानकारी आपके नोटिफिकेशन पैनल में तब तक रहेगी जब तक आप उसे खुद वहाँ से क्लियर नहीं कर देते।

है न कितना बढ़िया और काम का यह फ़ीचर! तो फिर बिल्कुल भी देर मत कीजिए। अगर आपने अभी तक Tech Assistant for Blind एप्लिकेशन को Play Store से इंस्टॉल नहीं किया है, तो इसे आज ही इंस्टॉल करें। इस My Reminder फ़ीचर की मदद से अपने हर ज़रूरी टास्क और लाइफ के खास पलों को सही समय पर शेड्यूल करें, और भूलने की हर चिंता से हमेशा के लिए निश्चिंत हो जाएं!