Tech Assistant for Blind का Secure Vault Feature: अब आपके पासवर्ड, नोट्स और डॉक्यूमेंट्स रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित!

आज के समय में हमारे मोबाइल में सोशल मीडिया, बैंकिंग, ईमेल और कई अन्य अकाउंट्स के पासवर्ड, ज़रूरी नोट्स, Debit या Credit Card की जानकारी और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में इन सभी जानकारियों को सुरक्षित रखना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए Tech Assistant for Blind Application में Secure Vault Feature दिया गया है। यह फीचर खासतौर पर Visually Impaired Users के लिए डिज़ाइन किया गया है और TalkBack जैसे Screen Reader के साथ पूरी तरह अनुकूल (Screen Reader Friendly) है।

आइए अब जानते हैं कि सिक्योर वॉल्ट का इस्तेमाल कैसे करें।

सिक्योर वॉल्ट का उपयोग करने के लिए सबसे पहले Google Play Store से Tech Assistant for Blind Application इंस्टॉल करें। इसके बाद अपने Google Account से साइन इन करें। साइन इन करने के बाद आपको एप्लिकेशन में उपलब्ध सभी Features के बीच Secure Vault दिखाई देगा। बस इस पर टैप करके इसे ओपन कर लें। पहली बार सिक्योर वॉल्ट खोलने पर आपके सामने "Secure Your Vault with Biometric" का विकल्प दिखाई देता है। Enable पर टैप करने के बाद अपना Fingerprint Authenticate करें। सफल Authentication के बाद आपका सिक्योर वॉल्ट सुरक्षित हो जाएगा और उसका मुख्य पेज खुल जाएगा। इसके बाद आपको पासवर्ड, नोट्स, कार्ड्स और डॉक्यूमेंट्स के चार Tabs मिलते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से Password Tab सिलेक्टेड रहता है।

Password Tab

इस Tab में आप अपने सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे Add New Password का बटन मिलता है, जिस पर टैप करके आप आसानी से नया पासवर्ड ऐड कर सकते हैं।

Notes Tab

यदि आप कोई निजी या गोपनीय नोट सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह Tab आपके लिए है। Add New Note बटन की मदद से आप अपने महत्वपूर्ण नोट्स सुरक्षित रूप से सहेज सकते हैं।

Cards Tab

यह Tab खासतौर पर Debit और Credit Card से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। Add New Card पर टैप करके आप आवश्यक Card Details आसानी से ऐड कर सकते हैं।

Documents Tab

यह Tab आपके महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए दिया गया है। आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी यहाँ सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे दिए गए Add New Document बटन पर टैप करके आप अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट्स आसानी से ऐड कर सकते हैं। इन चारों Tabs के ठीक नीचे आपको Search का विकल्प मिलता है। जिस Tab का चयन होगा, उसी के अनुसार Search भी बदल जाएगा, जिससे ज़रूरी जानकारी तुरंत ढूँढी जा सकती है। इसके साथ ही All, Social, Banking, Work, Shopping, Email और Other फ़िल्टर्स भी दिए गए हैं, ताकि जानकारी व्यवस्थित तरीके से देखी जा सके। सिक्योर वॉल्ट की मुख्य स्क्रीन पर, हेडिंग के साथ ही ऊपर Lock का विकल्प भी दिखाई देता है। आवश्यकता पड़ने पर इस पर टैप करके आप अपने Vault को Unlock कर सकते हैं। वहीं, More Options में Activity, Password Generator, Backup, Health और Remove Security जैसे उपयोगी विकल्प मिलते हैं। यदि आप सुरक्षा हटाना चाहते हैं, तो Remove Security का उपयोग करें। इसके बाद यही विकल्प Set Security में बदल जाता है, जिसकी मदद से Fingerprint Security दोबारा लगाई जा सकती है। इस ऐप में आपको Backup & Restore की सेटिंग भी मिल जाती है। आपको ऊपर अपने प्रोफाइल पर क्लिक करना है और फिर Backup & Restore में जाकर सिक्योर वॉल्ट को ऑन कर देना है। इससे आप सभी आइटम्स का बैकअप ले सकते हैं और फोन स्विच करने पर सिंगल क्लिक में रिस्टोर कर सकते हैं।

सिक्योर वॉल्ट आपके लिए क्यों है इतना ज़रूरी?

आज के समय में डिजिटल सुरक्षा पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अलग-अलग पासवर्ड, ज़रूरी नोट्स, Debit या Credit Card की जानकारी और आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखना हर किसी के लिए आवश्यक है। सिक्योर वॉल्ट इन सभी जानकारियों को एक ही सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित रखने की सुविधा देता है। Fingerprint Biometric Lock आपकी निजी जानकारी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि TalkBack जैसे Screen Reader के साथ इसकी बेहतरीन Compatibility इसे Visually Impaired Users के लिए बेहद आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती है। यदि आप भी अपनी महत्वपूर्ण जानकारी को सुरक्षित, व्यवस्थित और हमेशा अपनी पहुँच में रखना चाहते हैं, तो आज ही Google Play Store से Tech Assistant for Blind Application डाउनलोड करें और Secure Vault Feature का उपयोग शुरू करें।