Tech assistant for blind का Notepad फीचर, अब आपके ज़रूरी नोट्स हमेशा आपके साथ!

कई बार हमें कोई ज़रूरी जानकारी, मोबाइल नंबर, पता, पासवर्ड, खरीदारी की सूची या कोई महत्वपूर्ण बात तुरंत लिखकर सुरक्षित रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में एक Accessible Notepad बहुत उपयोगी साबित होता है। इसी काम को आसान और सुलभ बनाने के लिए टेक असिस्टेंट फॉर ब्लाइंड एप्लीकेशन में एक बेहतरीन Notepad Feature दिया गया है। इस Notepad को यूज़ करने के बाद आपको किसी अन्य ऐप पर जाना नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसका इंटरफ़ेस बहुत ही क्लीन, सरल और Screen reader friendly है। चलिए अब इस फीचर का उपयोग कैसे करना है, इसके बारे में जान लेते हैं। यदि आपके मोबाइल में अभी तक टेक असिस्टेंट फॉर ब्लाइंड ऐप इंस्टॉल नहीं है, तो सबसे पहले इसे इंस्टॉल करें। इसके बाद Application खोलें और सभी फीचर्स में से Notepad Feature चुनें। Notepad खुलते ही आपको Add New Note Button मिलेगा। सबसे पहले अपने नोट का टाइटल लिखें, ताकि बाद में उसे आसानी से पहचान सकें। इसके बाद नीचे दिए गए एडिट बॉक्स में अपना नोट लिखें। जैसे-जैसे आप नोट लिखते जाएंगे, यह आपको लाइव अपडेट देता रहेगा कि अब तक आपने कितने characters, words और paragraphs लिख लिए हैं। साथ ही आपको Undo और Redo के विकल्प भी मिल जाएंगे। यदि आप अपने नोट को अलग-अलग विषयों में व्यवस्थित रखना चाहते हैं, तो Topics का विकल्प भी उपलब्ध है। टॉपिक्स टैब को सेलेक्ट कर Create New Topic पर जाकर आप नया टॉपिक क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए Enter Topic Name में विषय का नाम लिखें और Add Topic बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपने नोट्स को अलग-अलग विषयों के अनुसार आसानी से व्यवस्थित करके रख सकते हैं। यदि आपने किसी नोट में पहले से कुछ लिखा हुआ है और उसी नोट में आगे लिखना चाहते हैं, तो Add Section विकल्प का उपयोग करें। इस पर क्लिक करते ही उसी नोट के अंदर एक नया Edit Box खुल जाएगा, जहाँ से आप बिना नया नोट बनाए अपनी लिखाई को आगे जारी रख सकते हैं। इससे लंबे नोट्स को व्यवस्थित रखना और उनमें नई जानकारी जोड़ना बेहद आसान हो जाता है। इस Accessible Notepad में कई उपयोगी ऑप्शंस भी दिए गए हैं। Options Dialog में आपको ये सुविधाएँ मिलती हैं:

  • Edit in Advanced Text Editor: नोट को एडवांस टेक्स्ट एडिटर में एडिट करने के लिए।
  • Open Reading Panel: नोट को आसानी से पढ़ने के लिए।
  • Export Note as Text File: नोट को Text File के रूप में सेव या शेयर करने के लिए।
  • Copy All Content to Clipboard: पूरे नोट को एक साथ कॉपी करने के लिए।
  • Clear Note Content: नोट में लिखा पूरा कॉन्टेन्ट हटाने के लिए। यदि आप भविष्य में Notepad खोलते हैं, तो आपको आपके सारे नोट्स मिल जाएंगे, जिन्हें आप More Options में जाकर Rename, Edit या Delete कर पाएंगे। इसके साथ इसमें Backup and Restore की एक बेहद महत्वपूर्ण सेटिंग भी दी गई है, जो आपके डेटा को हमेशा सुरक्षित रखती है। इस फीचर की मदद से आप अपने सभी नोट्स का बैकअप लेकर रख सकते हैं, ताकि फोन खो जाने, खराब होने या ऐप डिलीट होने की स्थिति में भी आपके जरूरी नोट्स सुरक्षित रहें। यह विकल्प आपको नए डिवाइस में एक क्लिक पर अपने सभी पुराने नोट्स वापस पाने (Restore करने) की पूरी आज़ादी देता है। यदि आप गलती से किसी नोट को Delete कर देते हैं, तो उसे वापस पाने के लिए एप्लीकेशन में जाएँ। Sign in as पर क्लिक करें और स्वाइप करते हुए आगे बढ़ें। Settings के ठीक बाद आपको Recycle Bin का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप अपने उन नोट्स को देख सकते हैं जो केवल Temporarily Delete हुए हैं। Recycle Bin में प्रत्येक नोट के साथ More Options का बटन मिलेगा, जहाँ से आप उस नोट को Restore करके दोबारा वापस ला सकते हैं या चाहें तो वहीं से उसे Permanently Delete भी कर सकते हैं। इस प्रकार टेक असिस्टेंट फॉर ब्लाइंड एप्लीकेशन का Notepad Feature आपके महत्वपूर्ण Notes को सुरक्षित रखने, व्यवस्थित करने, एडिट करने और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से शेयर करने का एक सरल, सुलभ और उपयोगी माध्यम है। Tech Assistant for Blind केवल एक ऐप नहीं, बल्कि दृष्टिबाधित उपयोगकर्ताओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त पहल है। इसमें मौजूद प्रत्येक फीचर जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यदि आपने अभी तक इस एप्लीकेशन का उपयोग नहीं किया है, तो आज ही Google Play Store से इसे डाउनलोड करें और एक नई डिजिटल शुरुआत करें।