Advanced Text Editor for Blind People: अब बड़े से बड़े Text को मिनटों में Edit करें!

क्या बड़े-बड़े Articles, Notes या Letters को Edit करने में आपका भी बहुत समय चला जाता है?

कई बार हमारे पास बहुत बड़े Articles, Notes या Letters होते हैं, जिनमें सिर्फ़ एक छोटा-सा बदलाव करना होता है। कभी किसी शब्द को बदलना होता है, कभी किसी पूरे Sentence को Edit करना होता है, तो कभी किसी Paragraph में थोड़ा-सा सुधार करना होता है। TalkBack की मदद से यह सब करना संभव तो है, लेकिन बड़े टेक्स्ट में सही Word, Sentence या Paragraph तक पहुँचना, उसे चुनना और फिर बदलाव करना काफी समय लेने वाला काम बन जाता है। यदि वही शब्द या Sentence पूरे दस्तावेज़ में कई जगह मौजूद हो, तो हर जगह जाकर अलग-अलग Edit करना और भी थकाऊ हो जाता है।

यही वजह है कि बड़े टेक्स्ट पर काम करते समय एडिटिंग में काफी समय और मेहनत लगती है। ऐसे में Tech Assistant for Blind Application का Text Editor एक बेहतरीन Advanced Text Editor साबित होता है। यह फीचर TalkBack जैसे Screen Readers के साथ पूरी तरह Compatible है और बड़े से बड़े टेक्स्ट को तेज़, आसान और अधिक व्यवस्थित तरीके से Edit करने की सुविधा देता है।

मुख्य विशेषताएँ (Key Benefits)

  • Easy Editing: इसकी मदद से आप बड़े से बड़े Text को भी आसानी से Edit कर सकते हैं।
  • 100% TalkBack Compatible: यह पूरा फीचर TalkBack जैसे Screen Readers के साथ सहजता से काम करता है, जिससे सभी Buttons और Options तक पहुँचना आसान हो जाता है।
  • Smart Replace: यदि कोई Word, Sentence या टेक्स्ट पूरे दस्तावेज़ में कई जगह मौजूद है, तो Replace की मदद से उसे एक ही बार में हर जगह बदला जा सकता है। इससे हर जगह जाकर अलग-अलग Edit करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और आपका काफी समय बच जाता है।
  • Multiple Selection Modes: Character, Word, Sentence, Paragraph और Full जैसे विकल्प बड़े टेक्स्ट की एडिटिंग को पहले से कहीं अधिक आसान बना देते हैं। उदाहरण के लिए, Paragraph चुनने पर दस्तावेज़ के सभी Paragraph अलग-अलग दिखाई देने लगते हैं, जिससे जिस Paragraph में बदलाव करना हो, उसे आसानी से Edit किया जा सकता है। इसी तरह Sentence, Word और Character मोड चुनने पर वे भी अलग-अलग दिखाई देने लगते हैं, जिससे ज़रूरत के अनुसार किसी भी Sentence, Word या Character में आसानी से बदलाव किया जा सकता है।
  • Go to Line: यदि आपको किसी विशेष Line पर जाना है, तो Go to Line की मदद से आप सीधे उसी स्थान पर पहुँच सकते हैं। बड़े दस्तावेज़ों में यह सुविधा एडिटिंग को और भी तेज़ बना देती है।
  • Undo & Redo: यदि एडिटिंग के दौरान कोई बदलाव गलती से हो जाए, तो Undo की मदद से उसे तुरंत वापस किया जा सकता है। वहीं Redo की सहायता से उसी बदलाव को दोबारा लागू किया जा सकता है।
  • Import & Export: Import file की मदद से आप अपनी टेक्स्ट फ़ाइल Open कर सकते हैं। काम पूरा होने के बाद Save As, Save to Notepad और Export जैसे विकल्पों की मदद से अपना टेक्स्ट सुरक्षित रख सकते हैं।

उपयोग कैसे करें (How to Use Text Editor)

Step 1

सबसे पहले Tech Assistant for Blind Application Open करें। अब Text Studio Hub में जाएँ। इसके बाद Security & Editing सेक्शन में सबसे ऊपर मौजूद Text Editor Button पर डबल टैप करें, जिसके साथ Advanced text editing with formatting and search tools लिखा होगा।

Step 2

अब Import a file or Start writing... Edit box की मदद से अपना टेक्स्ट Open करें। यदि किसी विशेष Word को ढूँढना हो, तो Search का उपयोग करें। किसी Word, Sentence या टेक्स्ट को बदलने के लिए Replace का उपयोग करें। यदि किसी विशेष Line पर जाना हो, तो Go to Line की मदद से सीधे वहाँ पहुँचा जा सकता है।

Step 3

अब नीचे दिए गए Character, Word, Sentence, Paragraph और Full विकल्पों में से अपनी ज़रूरत के अनुसार किसी भी मोड को चुनें। जैसे Paragraph चुनने पर सभी Paragraph अलग-अलग दिखाई देने लगते हैं, जिससे जिस Paragraph में बदलाव करना हो, उसे आसानी से Edit किया जा सकता है। इसी तरह Sentence, Word और Character मोड चुनने पर वे भी अलग-अलग दिखाई देने लगते हैं, जिससे ज़रूरत के अनुसार किसी भी Sentence, Word या Character में आसानी से बदलाव किया जा सकता है। यदि एडिटिंग के दौरान कोई गलती हो जाए, तो Undo और Redo की मदद से बदलावों को तुरंत नियंत्रित किया जा सकता है।

Step 4

एडिटिंग पूरी होने के बाद Save As, Save to Notepad या Export की मदद से अपना टेक्स्ट सुरक्षित करें। यदि किसी के साथ साझा करना हो, तो Share विकल्प का उपयोग करें।

इस तरह 4 आसान स्टेप्स में आप बड़े से बड़े Text को भी आसानी से Edit कर सकते हैं।

चाहे आपको किसी लंबे Article में बदलाव करना हो, बड़े Notes अपडेट करने हों या किसी महत्वपूर्ण Letter को Edit करना हो, Text Editor आपका समय और मेहनत दोनों बचाता है। इसकी Replace, Go to Line, Multiple Selection Modes और Undo & Redo जैसी सुविधाएँ बड़े टेक्स्ट की एडिटिंग को पहले से कहीं अधिक आसान बना देती हैं। यदि आप TalkBack के साथ एक शक्तिशाली और वास्तव में Accessible Advanced Text Editor का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आज ही Tech Assistant for Blind Application डाउनलोड करें और स्मार्ट टेक्स्ट एडिटिंग का नया अनुभव पाएँ।